Posts

Showing posts from March, 2020

जीत हुई रामानुज की

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞 ~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा *विज्ञ* . *जीत हुई पर रामानुज की* .             🤷🏻‍♀🦅🤷🏻‍♀ काल चाल  कितनी भी खेले, आखिर होगी जीत मनुज की इतिहास लिखित पन्ने पलटो, हार  हुई  है  सदा दनुज की।। विश्व पटल पर काल चक्र ने, वक्र तेग जब भी दिखलाया। प्रति उत्तर  में तब तब मानव, और  निखर नव उर्जा लाया। बहुत   डराये  सदा   यामिनी, हुई  रोशनी  अरुणानुज  की। काल चाल कितनी  भी  खेले, आखिर,......................।। त्रेता में तम बहुत  बढा जब, राक्षस  माया  बहु  विस्तारी। मानव  राम  चले  बन प्रहरी, राक्षस  हीन  किये  भू सारी। मेघनाथ  ने   खूब   छकाया, जीत हुई  पर  रामानुज की। काल........... ....   ,...,...।।  द्वापर  कंश   बना  अन्यायी, अंत हुआ आखिर तो उसका। कौरव  वंश   महा   बलशाली, परचम लहराता  था जिसका। यदु कुल की भव  सिंह दह...

हाइकु ३००

*हाइकु...३००   बाबू लाल शर्मा* 👀👀👀👀👀👀👀👀👀 ~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा *विज्ञ* 🌼 *हाइकु छंद* 🌼 .         °°°°°°°°° *मूलत: जापानी विधा हाइकु*  की रचना में....... १. दो वाक्य, दो स्पष्ट बिम्ब हो। २.एक बिम्ब प्राकृतिक होना अनिवार्य है। ३. दो वाक्य, ५ में विषय और  १२ में बिम्ब वर्णन हो सकता है। ३. दो वाक्य, विरोधाभासी भी हो सकते हैं। ४. स्पष्ट तुलनात्मक न हो। ५. कल्पना व मानवीयकरण न हो  ६. वर्तमान काल पर हो। ७. एक पल की अनुकृति,फोटोक्लिक हो। ८. कटमार्क (दो वाक्यों का विभाजन) चिन्ह हो। ९. दो वाक्य ऐसे रचे जाएँ जो एक दूसरे के  पूरक न होकर कारण और फल न बने। १०. रचना में बिम्ब व शब्दों का दोहराव न हो। ११. ५ वाले हिस्से में क्रिया/विशेषण न हो। १२.   १२ वाले हिस्से में एक वाक्य हो। १३. पंक्तियाँ स्वतंत्र न हो! 👀👀👀👀👀👀👀👀👀 ~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा 🦚  *हाइकु...तीन शतक*  🦚 .          *प्रथम शतक* .               °°°°°°°° १. नीम का पेड़~ काग के घोंसल...