नव अन्वेषित वर्णिक छंद
[1/15, 3:04 PM] Babulal Bohara Sharma: बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ द्वारा अन्वेषित छंद - . सरयू राजा छंद विधान - १० वर्ण, प्रति चरण चार चरण, दो- दो समतुकांत हो भगण तगण रगण गुरु २११ २२१ २१२ २ . _रघुपति राजा_ राम लला की चली सवारी। संग अयोध्या सजी हमारी। रघुपति राजा चले सनेही। राम निहारे सिया विदेही। आप चले तो सभी चलेंगे। राम लला को सदा भजेंगे। गाकर मैया सुना प्रभाती। मैं सुन गाऊँ सदा सँगाती। राम सिया ने रची कहानी। प्रीति कथा जो रही रुहानी। विज्ञ रचे जो सुने कभी तो। आप पढ़ोगे मिले तभी तो। . ------+----- ©~~~ बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ [1/15, 3:04 PM] Babulal Bohara Sharma: बाबा कल्पनेश जी द्वारा निर्मित नवीन छंद - . कल्पहरि छंद विधान - ११ वर्ण, प्रति चरण चार,चरण, दो- दो समतुकांत हो। यगण यगण सगण लघु लघु १२२ १२२ ११२ १ ...