आस दीवाली

🌾🌾🌾🌾🌾🌾
"""""""""""""'बाबूलालशर्मा
💥 *आस दीवाली*💥

पहली,वर्षा अच्छी आई,
धरती तन व तपन बुझाई।
उम्मीद किसानी जागी यों,
अब पूरे ही कर्जे भर दूंगा,
बिटिया की शादी कर दूंगा।।👍

खेत बीज कर करी जुताई,
अबकी होगी बहुत कमाई।
पुत्र को पढ़ने शहर भेजना,
गिरवी घर भी छुड़वा लूंगा,
बिटिया की शादी कर दूंगा।।👍

फसल बिकेगी,चारा होगा,
अब तक दुख सारा भोगा।
अब सारे संकट नहीं रहेंगे,
कोई भैंस दुधारू ला दूंगा,
बिटिया की शादी कर दूंगा।।👍

पका, बाजरा खूब बिकेगा,
भैंस का थोड़ा दूध बिकेगा।
घर खर्चो में तंगाई रख कर,
एक कमरा भी बनवा लूंगा,
बिटिया की शादी कर दूंगा।।👍

आस दीवाली मौज मनाऊं,
सबको ही कपड़े दिलवाऊं।
भली करे भगवान तो अब,
गृहिणी को झुमके ला दूंगा,
बिटिया की शादी कर दूंगा।।👍

✍✍©
बाबू लाल शर्मा"बौहरा"
सिकन्दरा,दौसा,राज.
🌴🌴🌴🌴🌴🌴
""""""""""""""""""""""""""""""

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान