जन्मदिन
🌾🌼🌾🌼🌾🌼
"""""""""""""""""बाबूलालशर्मा
🌹 *जन्मदिवस* 🌹
. 🌼🌹🌼
सहज कार्य, प्रीत सजल है,
नर्मद सम् पावन दृगजल हैं।
आशीर्वाद का पावन झरना,
नेह स्नेह अभिलाष सरल है,
करबद्ध जन्मदिन कहना है।
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
मीरा से हरि पद गाने वाली,
सब को प्रातः जगाने वाली।
बीठलगढ़ अजमेर निवासी,
माँ सम स्नेह निभाने वाली।
नेह स्नेह की जल जमना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
जीवन सुरभित चंदन जैसा,
मैना कोयल जैसा स्वर है।
वर्ण सुवर्ण,भाव भी उत्तम,
मीन से अक्षि सौम्य सुघर है।
साहित्य जगत का गहना है।
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
चौबीस जुलाई जन्म दिवस,
अभिलेखों सन् सत्य विवश।
लिखित सत्य बाकी है झूठा,
जन्मदिवस बस जन्मदिवस।
अभिलेखों से सब चलना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
कवि हित के अनुबन्धों की,
उस मूरत का सम्मान करूं।
जीवन बने और सद प्रेरक,
जन्म दिवस पर मान करूं।
अजस्र स्नेह का झरना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
हर कवि चौपाल का गौरव,
पुष्प कुसुम शुभनाम करूँ।
कदम कदम खुश हाली हो,
जन्मदिवस शुभकाम करूं।
इनका सम्मान हमें करना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
सबके हित में अपने हित है,
"सद्विचार" संवाहक भी है।
हिन्दीसाहित्,सृजन कर्मरत,
कवि जन से संवादक भी है।
हिन्दी शिक्षा बाना पहना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
दीर्घ आयु की करूं कामना,
शुभ शुभ मैं अरदास लिखूं।
निज की पर की करें उन्नति,
जन्म दिवस पर मान लिखूं।
वे चरणकमल शुभ रचना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
मुझपर इनकी प्रीत बहुत है,
मुझसे,बोलें किस से कम है।
मेरे को खुशियों की तिजोरी,
पर बोलो किसको ये कम है।
माँ गंगे सा सम रस बहना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
मीठी झिड़की दे दे कर भी,
मेरे हर दोष क्षमा करती है।
इनकी आशीष मृदुल वाणी,
मेरे दुखःपीर हरा करती है।
मेरे अपराध नित सहना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
मीरा की दीदी पर छाँया है,
कुछ महा देवी की माया है।
सुभद्रा का वरद्हस्त मानो,
माँ,वीणापाणि की जाया है।
करबद्ध मेरा बस कहना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
शबरी जैसी पावन भक्ति है,
पारशवी सी भोली प्रीति है।
अनुसुइया सी माने विद्वानी,
भली निभाई सुगम रीति है।
नित हरि भक्ति रत रहना है,
अपनी प्रिय पावन बहना है।🌼
जाने कैसे ये अवसर आए,
आपके दर्शन हम पा जाए।
आशीर्वाद बस रखना दीदी,
ईश्वर ही शुभ संयोग बनाए।
राखी-शुभ-सावन महिना है,
अपनी प्रिय पावन बहिना है।🌼
🌼
✍©
सादर,🙏
बाबू लाल शर्मा,बौहरा, सिकन्दरा
सिकंदरा,दौसा,राज.
🌳🌳🌳🌳🌳🌳
""""'""""""""""""""""""""""""""
जन्म दिवस पर विशेष
Comments
Post a Comment