पर्यावरण पच्चीसी
🌴🌳🌴🌳🌴🌳🌴🌳🌴🌳
"""""""""""""""""""""""""""बाबूलालशर्मा©
🌎 *पर्यावरण पच्चीसी* 🌎
. 🤷♀🤷♀
1.🌼
धरा सनातन बस रहे,प्राणी विविध प्रकार ।
पर्यावरण स्वच्छ रहे, पेड़ लगा विस्तार।।
2.🌼
धरती पर जल थल हवा,सभी सजे आबाद।
परिआवरण सनातनी ,रहे नहीं क्यों याद।।
3.🌼
ईश,प्रकृति,मर्त्य रची, ये सब ले पहचान।
समझो भाव विवेक से ,पर्यावरण समान।।
4.🌼
नित निमित्त स्व विकास के,रचते हैं इतिहास।
बहका जन इस दौड़ में,परिआवरण उजास।।
5.🌼
पर्यावरण स्वच्छ रखें,सहज सरल जन होय।
मर्त्य बावरे मन लगा, सदगति साधन सोय।।
6.🌼
माँ प्रकृति का सृजन है, यह संचालन कार।
रक्षण परिआवरण हो , हम पर निर्भर सार।।
7.🌼
धरती का रक्षण करें , परिआवरण बचाय।
वन हरियाली बच रहे,हितकरवचन निभाय।
8.🌼
पृथ्वी माँ प्रकृति सदा ,सृजना चक्र चलाय।
कर संकल्पन आज ही ,पर्यावरण बचाय।।
9.🌼
जल गंदमय गंद हवा, धरनि गंदमय होय।
सब विसंग मिलकर करे,पर्यावरण बिछोय।।
10.🌼
परत भेदि ओजोन मत , नवल नित्य राकेट ।
कर न नाश पर्यावरण, जानि अनल आखेट।।
11.🌼
'ग्रीनहाऊस इफेक्ट से,बढ़े धरा पर ताप।
अटल क्षेत्र में हिम गले,पर्यावरण प्रलाप।।
12.🌼
बाढ़ बहे रूखा कहीं,होती जो वन मार।
प्राकृत से धोखा करे, पर्यावरण विचार।।
13.🌼
समर परीक्षण बम से,असल रसायन खाद।
देश होड़ सब दौड की , पर्यावरण विषाद।।
14.🌼
'बीती ताहि बिसारि देे,मत बन रे अय्यार।
पर्यावरण बचाव को , कर तैयारी सार।।
15.🌼
परिआवरण स्वच्छ रहे,बचे मर्त्य सन गाज।
नत् प्यारे सब धरा में , बचे प्रेत आवाज।।
16.🌼
सरवर बाँध और नदी,बाव गंद मत डाल।
रहे नीर में स्वच्छता , पर्यावरण बहाल।।
17.🌼
सरवर पनघट तीर जो,जल वन रंग बिगार।
पर्यावरण विनाश को , गँदली की जलधार।।
18.🌼
सागर-सरस्वती छिपे , छोड़े अपना प्रांत।
बिन रक्षण पर्यावरण,वन भी भये अशांत।।
19.🌼
पेड़ कटे वन छिन गये ,लगते वन वीरान।
वन्य जीव विचलित रहें,पर्यावरण अजान।।
20.🌼
खनिज तेल की वाष्प है,जलधिधराअसमान।
परिआवरण विसारते , तैयारी शमशान।।
21.🌼
ऊँट मवेशी गाय जो , दिखे नहीं मैदान।
गउचर खाए आदमी ,पर्यावरण बेजान।।
22.🌼
पाँलीथिन प्रचलन बढा,भरे जगत घरद्वार।
धरती सागर गउ नदी , पर्यावरण बिगार।।
23.🌼
स्वजन मर्त्य अब चेतिये,अभी लगालें पेड़।
पर्यावरण बचाव को , पानी पहले मेड़।।
24.🌼
वन वनज और जीव जो,सब में है भगवान।
पर्यावरण रखाव में , सबको साथी जान।।
25.🌼
पेड़,धरा,वन जलज का,कर मानव सम्मान।
परिआवरण प्रभास से ,करो वतन अरमान।।
---🌹🌳🌹--
सादर🙏🏻✍©
*बाबू लाल शर्मा* बौहरा
वरिष्ठ अध्यापक
सिकंदरा, pin. 303326
जिला--दौसा, राजस्थान
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
🌳🌴🌳🌴🌳🌴🌳🌴🌳🌴
🌍🌎🌏🌐🌍🌎🌎🌎🌎🌎
Comments
Post a Comment