ताँका :- प्यारा वतन

🌼🌼🌼🌼🌼
"""""""""""""""""'"बाबूलालशर्मा
🌹 *प्यारा वतन*🌹
(ताँका छंद)🌼🌼

बढ़ी आबादी
कैसे हो विकसित
देश हमारा
विकास करे तब
आबादी नियंत्रित।🌼

दो ही बच्चे हों
बेटा बेटी समान
सम दृष्टि हो
पालन पोषण में
शिक्षा दीक्षा व्यवस्था।🌼

बचपन में
अच्छे संस्कार दें
अच्छी आदते
आपसी व्यवहार
आदर सम्मान दें।🌼

स्वस्थ बालक
नियमित व्यायाम
अच्छा भोजन
नहाना नियमित
सोना समय पर।🌼

बच्चों को भेजें
नियमित रूप से
विद्यालय में
ये पढ़ेंगे लिखेंगे
शिक्षित होंगे सभी।🌼

शिक्षा जरूरी
बच्चे के विकास में
सहयोग दे
अच्छा व्यक्ति बनाएं
सबको   समझाएँ।🌼

अच्छे बच्चे हों
कहलाएँ सपूत
देश बदले
समाज के हित में
परिवार उजाले।🌼

घर समाज
विकसित होकर
राष्ट्र विकास
मानवता पोषण
संस्कार बन जाते।🌼

संस्कारी मन
करे न अपराध
बने इंसान
सुदृढ़ हो समाज
महान हो वतन।🌼

सुदृढ़ राष्ट्र
कठोर संविधान
स्वस्थ आबादी
माकूल शिक्षालय
संतुलित विकास।🌼

जन विकास
लोकतंत्र प्रणाली
प्यारा वतन
हमारा हिन्दुस्तान
सभी का कल्याण हो।🌼
🌼🌼🌼
✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकन्दरा   303326
दौसा,राजस्थान 9782924479
🌴🌴🌴🌴🌴
""""""""""""""""""""""""""""""

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान