विकास
🌼🌼🌼🌼🌼
"""""""""""""""""'"बाबूलालशर्मा
🌹 *विकास*🌹
(ताँका छंद)🌼🌼
बढ़ी आबादी
कैसे हो विकसित
देश हमारा
विकास करे तब
आबादी नियंत्रित।🌼
दो ही बच्चे हों
बेटा बेटी समान
सम दृष्टि हो
पालन पोषण में
शिक्षा दीक्षा व्यवस्था।🌼
बचपन में
अच्छे संस्कार दें
अच्छी आदते
आपसी व्यवहार
आदर सम्मान दें।🌼
स्वस्थ बालक
नियमित व्यायाम
अच्छा भोजन
नहाना नियमित
सोना समय पर।🌼
बच्चों को भेजें
नियमित रूप से
विद्यालय में
ये पढ़ेंगे लिखेंगे
शिक्षित होंगे सभी।🌼
शिक्षा जरूरी
बच्चे के विकास में
सहयोग दे
अच्छा व्यक्ति बनाएं
सबको समझाएँ।🌼
अच्छे बच्चे हों
कहलाएँ सपूत
देश बदले
समाज के हित में
परिवार उजाले।🌼
घर समाज
विकसित होकर
राष्ट्र विकास
मानवता पोषण
संस्कार बन जाते।🌼
संस्कारी मन
करे न अपराध
बने इंसान
सुदृढ़ हो समाज
महान हो वतन।🌼
सुदृढ़ राष्ट्र
कठोर संविधान
स्वस्थ आबादी
माकूल शिक्षालय
संतुलित विकास।🌼
जन विकास
लोकतंत्र प्रणाली
प्यारा वतन
हमारा हिन्दुस्तान
सभी का कल्याण हो।🌼
राष्ट्र संपदा
कृषि विकास होगा
कृषक खुश
फसल देते खेत
अच्छी अर्थव्यवस्था।🌼
पशु पालन
कृषि पर निर्भर
अच्छी नस्ल हो
संतुलित आहार दें
आर्थिक सम्बलन।🌼
कृषि उद्योग
घर घर विकास
किसानी कार्य
लाभकारी योजना
खुशहाली सबकी।🌼
योजना बने
मजदूर हितैषी
शोषण मुक्त
श्रम का मूल्य मिले
श्रमिक कल्याण हो।🌼
सुरक्षित व्यापार
सही कर वसूली
भय मुक्त हो
मुनाफा खोरी रुके
आम जन हित में।🌼
चुनाव करें
सही मतदान से
निष्पक्ष सोच
अच्छी सरकार हो
जन कल्याणकारी।🌼
भारत होगा
फिर स्वर्ण चिरैया
सम्पन्न राष्ट्र
खुशहाल जनता
होता रहे विकास।🌼
🌼🌼🌼
✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकन्दरा 303326
दौसा,राजस्थान 9782924479
🌴🌴🌴🌴🌴
""""""""""""""""""""""""""""""
Comments
Post a Comment