नई उड़ान, नया आसमां
🦅🦅🦅🦅🦅🦅
~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
🦅 *नई उड़ान,*
. *नया आसमां*.🦅
. 💫ककुभ छंद💫
. (16,14.......22)
. 🌹🌹
नई उड़ान नया आसमान,
यह तो अपना सपना है।
सपना जबहि गौर से देखा,
सारा भारत अपना है।
. 🌹🌹
साहित्य सदा सदा रहेगा,
इस समाज की ज्योती है।
नई उड़ान..सुंदरमाल्य के,
हम भी सच्चे मोती हैं।
. 🌹🌹
हर मोती की कीमत होती,
सच ही यह सच्चाई है।
सब मिल जाते माला होती,
अच्छी यह अच्छाई है।
. 🌹🌹
बनकर अच्छे मीत प्रलेखूँ
सुन्दर माला का मोती।
जनगणमन की पीर लिखूँ जो,
भारत माता को होती।
. 🌹🌹
नई उड़ान,नया आसमान,
नया कीर्तिमान रचेगा।
कविकलम मुखरित हो जाए,
फिर नव साहित्य सजेगा।।
. 💫💫
नई उड़ाने,नया आसमान,
सुधिजन रचनाकारों का।
सबके सब मिलके कर देंगे,
युग को नव आकारों का।
. 💫💫
चाहे जितनी बाधा आए,
कवि का धर्म निभाना है।
नई सोच अरु नई उड़ाने,
नव पथ भी दिखलाना है।
. 💫💫
मुक्त परिंदे बन के हम तो,
नित नया आसमां नापें।
नई उड़ान भरेंगें मिलकर,
बाधाओं से क्या काँपें।
. 💫💫
निज नीड़ों को क्यों भूले हम,
भारत की संस्कृतियों को।
पश्चिम की आँधी को रोकें
मिलकर सब विकृतियों को।
. 💫💫
हिन्दी के हित नई उड़ाने,
देश, धरा मानवता की।
नया आसमां हम विचरेंगे,
कविता गाने सविता की।
. 💫💫
एक सौ आठ बहन बन्धु है,
भारत की शान बढ़ाएँ।
मातृभाष हिन्दी के पोषक,
हिन्दी का मान बढ़ाएँ।
. 💫💫
नई उड़ाने,नया आसमान,
सुधिजन सब उपकारी है।
भिन्न भिन्न प्रांतों के होंगे,
मिल कर एकाकारी है।
. 💫💫
प्रजातंत्र स्तंभ सदा ही,
देता नव पहचाने है।
ऐसा प्यारा नया आसमां,
अपनी नई उड़ाने है।
. 💫💫
प्रजातंत्र का मान रखेंगें,
कविता के दीवाने है।
आओ देखें नया आसमां,
अपनी नई उड़ाने है।
.........💫💫💫
सादर🙏✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा 303326
दौसा,राजस्थान 9782924479
🏉🏉🏉🏉🏉🏉
~~~~~~~~~~~~~
Comments
Post a Comment