याद आते हैं
💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. 💧 *याद आते है* 💧
. दोहा-छद
1. 💫💫💫💫💫💫
नेता सुभाष बोस से, भारत भू पर होय।
जीवन यौवन सभी तो,भारत माँ हित खोय।।
2. 💫💫💫💫💫💫
चन्द्रशेखर आजाद भी ,नेता हुए महान।
लोहा ले अंग्रेज से, मोह किया न प्रान।।
3. 💫💫💫💫💫💫
भगत सिंह सरदार थे, इंकलाब की शान।
देश धरा पर जो दिए, भरी जवानी जान।।
4. 💫💫💫💫💫💫
बाल तिलक को देखिये,कीन स्वराज बुलन्द।
अंग्रेजों की जेल में, गाते गीता हिन्द।।
5. 💫💫💫💫💫💫
गाँधी आँधी सम बने, भारत पूरे घूम।
गोरों भारत छोड़िए, खूब मचाई धूम।।
6. 💫💫💫💫💫💫
वल्लभ भाई पटेल तो, नेता थे सरदार।
एकीकरणन देश का,बना दई सरकार।।
7. 💫💫💫💫💫💫
नेहरु जी थे देश के, नेता खेवनहार।
नव निर्माता देश के,करते चाचा प्यार।।
8. 💫💫💫💫💫💫
लाल बहादुर देश के , नेता पालन हार।
जयजवान की बात ये,जयकिसान सत्कार।।
9. 💫💫💫💫💫💫
इन्दिरा जी ने कर दिए,पाक बंग दो टूक।
याद करें तो आज भी, उठे हिये में हूक।।
10. 💫💫💫💫💫💫
अटल बिहारी जी हुए, अपने भारत रत्न।
देश धरा के हित किए,जिनने खूब प्रयत्न।।
. 💫💫💫💫💫💫
✍🙏©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा, दौसा,राजस्थान
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Comments
Post a Comment