दोहा छंद विधान
. 🌼 *दोहा छंद विधान* 🌼
. 🌹🌹🌹
आओ दोहा सीखलें,शारद माँ चितलाय।
सीख छंद दोहा रचें,श्रेष्ठ सृजन हो जाय।।
💫
ग्यारह तेरह मात्रिका, दो चरणों में आय।
चार चरण का छंद है,दोहा सुघड़ कहाय।।
💫
प्रथम तीसरे चरण में,तेरह मात्रा आय।
दूजे चौथे में गिनो, ये ग्यारह रह जाय।।
💫
चौबिस मात्रिक छंद है,कुलअड़तालिस होय।
सुन्दर दोहे जो लिखे, सत साहित्यिक कोय।।
. 💫 ✍✍
दोहा चार चरणों का मात्रिक छंद होता है।
प्रथम व तृतीय चरण में 13,13 मात्राएँ होती है।
द्वितीय व चतुर्थ चरण में 11,11मात्राएँ होती है।
1.💫
प्रथम व तीसरे चरणांत
में 212 (जैसे-मान है )
या 111{जैसे -- कमल)
2..💫
दूसरे व चौथे चरणांत में
2 1(जैसे आव,मान,आमान अवसान)
3..💫
प्रथम व तीसरे चरण की शुरूआत कभी भी 5 मात्रा वाले शब्द से न हो।
4.💫
तर्ज में गुनगुना कर देखें लय भंग हो तो बदलाव करें।
मात्रा स्वतः ही सही हो जाएगी।
5..💫
प्रथम व तृतीय चरण की शुरुआत जगण से (121) न हो। महेश,सुरेश,दिनेश ,गणेश आदि देव नाम मान्य है बाकी नही।।
💫
शेष जानकारी व गूढ़ नियम आप बाद में जुटा सकते है। लिखना शुरु करें🙏🙏
*जैसे.....*
ऋचा बड़ा शुभ नाम है, वेदों जैसी भाष।
1 2 1 2 1 1 2 1 2, 2 2 2 2 2 1
. 13. , 11
हिन्दी बिन्दी सम रखे,हरियाणा शुभ वास।।
2 2 2 2 1 1 1 2,1 1 2 2 1 1 2 1
. 13 , 11
इस तरह सीखे👆. .~~~बाबूलालशर्मा
. *दोहा छंद विधान*
. 💫
मात शारदा सुमिर के, सुमिरो देव गणेश।
कविता दोहा सीखिए,सुन्दर सुमिर महेश।।
. 💫
दोहा छंदो मे लिखो ,कविजन अपनी बात।
तेरह ग्यारह मातरा, अड़तालिस हो जात।।
. 💫
प्रथम तीसरे चरण में, तेरह मात्रा पूर।
गुरु लघु गुरु चरणांत हो,भाव भरे भरपूर।।
. 💫
विषम चरण के अंत में,लघुलघुलघु भी होय।
लय में गाकर देख लो, लय बाधा नहि होय।।
. 💫
द्वितीय चौथे चरण में, ग्यारह मात्रा होय।
सम चरणों के अंत में,गुरु लघु मात्रा जोय।।
. 💫
पचकल से न शुरू करे,विषमचरणकविराइ।
भाषा भावों में भरो, देख लीजिए गाइ।।
. 💫
विषम चरण प्रारंभ में,जगण दोष नहि आय।
नाम देव के होय तो, जगण दोष बचि पाय।।
. 💫
चौकल से चौकल सजे,
. त्रिकल त्रिकल से सोय।
भाव भरे मन में रचे,
. दोहे सुन्दर होय।।
. 💫
सम चरणों के अंत में,जो पचकल आजाय।
दोहा भी सुन्दर लगे, सृजन सुघड़ हो जाय।।
. 💫
दोहा छंदो में लिखा ,दोहा छंद विधान।
शर्मा बाबू लाल ने, सीखें रहित गुमान।।
. 💫💫💫💫💫
✍©
बाबू लाल शर्मा,"बौहरा"
सिकंदरा,दौसा,राजस्थान
🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉
Comments
Post a Comment