आपसे अपील
🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. 🌼 *आपसे अपील* 🌼
. (दोहा-छंद)
. 💫💫
कुछ कवि ऐसे मित्र हैं,जिनके लिए विशेष।
सबके हित को लिख रहा,ऐसा यह संदेश।।
. 💫
सुधि कवियों से नेह से, करूँ एक मनुहार।
दूजों की रचना पढ़ें, शब्द लिखें दो चार।।
. 💫
करे मान नहीं और का, चाहे खुद सम्मान।
बिना घिसे चन्दन नहीं ,देता गन्ध प्रमान।।
. .. 💫
सबकी रचना देख कर,दीजे उचित प्रबोध।
हर कवि का सम्मान हो,होंगे स्वयं सुबोध।।
. 💫
अपना सृजन बखानते,और सृजक बेकार।
वाह वाह खुद ही चहे, दूजे नहीं स्वीकार।।
. 💫
अपने सृजन निखारिए,सबको लेके साथ।
एक हाथ से दीजिए, मिले दूसरे हाथ।।
. 💫
स्रोता सच्चा पारखी,पाठक ज्ञान सुजान।
पाठक स्रोता जो नहीं, उनके घट अज्ञान।।
. 💫
गुरुजन से आशीष ले,लघुजन को दें नेह।
उभय पक्ष सम्मान है,उजले मनु अरु देह।।
. 💫
है समूह का ध्येय यह,शीश पटल पर भ्रात।
सबका सबसे हित सधे,लाख टके की बात।।
. 💫
क्षमा सहित की प्रार्थना,सबको अपने जान।
बुरा लगे तब भूलियो , समझ मोर अज्ञान।।
. 💫💫
✍🙏©
*बाबू लाल शर्मा "बौहरा"*
*सिकन्दरा,दौसा,राजस्थान*
🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉
Comments
Post a Comment