शुभकामनाएँ

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा

.   🌹 *शुभकामनाएं* 🌹
.       🌞 *दोहा छंद* 🌞
.                🌹🌹
करूँ  सदा  शुभ कामना, उन्नत  होवे  देश।
भूमण्डल सरनाम हो,उज्ज्वल हो परिवेश।।
💫
देश  वासियों   के  लिये, नये  साल   संदेश।
जनता को शुभकामना,खुशियाँ सभी प्रदेश।।
💫
सामाजिक  परिवेश में, मानव  मान समाज।
सबके हित शुभकामना,नये साल की आज।।
💫
नारी को शुभकामना, मैं  देता  करजोर।
शक्ति देश की ये बने, बढ़े  उन्नति  ओर।।
💫
राजनीति ऐसी करो, जो  होवे  निष्पाप।
नेताओं शुभकामना, देश  सँवारो  आप।।
💫
छात्र   सभी  अच्छेे  पढ़े, ऊँचा कर दे नाम।
उज्ज्वल भावि के लिए,शुभाशीष शुभकाम।।
💫
ऐसी है  शुभकामना, मानवता  हित मान।
दीन हीन दिव्यांग का, करें भला  सम्मान।।
💫
सैनिक को शुभकामना,शहादत जय जवान।
अनदाता दुख दूर हो, जय हम कहे किसान।।
💫
लेखक जो साहित्य के,गुरुजन सभी सँभार।
है उनको शुभकामना, जिन पर गुरुतर भार।।
💫
मात पिता के स्वप्न सब,करने हैं साकार।
दें उनको शुभकामना, ऊँचे रखो विचार।।
💫
मजदूरों हित में रहे,नीति नियम सरकार।
सच्ची है शुभकामना, वे असली पतवार।।
💫
हिन्दी हित शुभकामना,शुभ हो हिन्दुस्तान।
उत्तम साहित साधना, साध भले  अरमान।।
💫
रीत  प्रीत  सद्भावना, रहे  सभी  इंसान।
प्यारी सी  शुभकामना ,नेह नीति ईमान।।
💫
बिटिया सबको हो प्रिये,रहे मान अरमान।
मेरी  है   शुभ कामना, बेटी  बने   महान।।
💫
उन सबको शुभकामना,रहा जिन्हे मैं भूल।
शर्मा  बाबू लाल  की, करना  दुआ  कबूल।।
.                     💫
✍✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा, दौसा,राजस्थान
🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान