चंडरसा छंद ....शहीदों
👀👀👀👀👀👀
*चंडरसा छंद*
१११ १२२
नगण, यगण
६ वर्ण, ४ चरण,
दो दो सम तुकांत
*....शहीदों*
नमन शहीदों।
वतन मुरीदों।
मर मिट जाते।
अमर कहाते।
वतन सँभाला।
बन रखवाला।
अमिट निशानी।
यह बलिदानी।
बन उपकारी।
वजह हमारी।
तन मन वारे।
अमन सँवारे।
कसरत कारी।
हम बलिहारी।
नमन सु वीरों।
सुत रण धीरों।
पवन पुकारे।
चमन निहारे।
अमित जुबानी।
अमर कहानी।
सुजन निराले।
सरहद वाले।
हक मत देना।
जय जय सेना।
जयतु गुमानी।
जय बलिदानी।
सुरग परिंदों।
नमन शहीदों।
. ------
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा,303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment