मतदान जागरूकता

👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
🌞 *मतदान जागरूकता* 🌞
.         ~  चौपाई ~

आई अभी चेतना भारी।
वोट  डालते  मय तैयारी।।
नील कंठ की जन जय बोलो।
अपने मत  का  मान सतोलो।।१

अपना है अनुपम अधिकार।
अपने  मत से  बने सरकार।।
हम तब ही शिक्षित कहलाएँ।
वोट  डालने  सब  जन जाएँ।।२

जन जन में फैला पैगाम।
लोकतंत्र का हो सम्मान।।
सब करना मतदान जरूरी।
अपनी    जिम्मेदारी   पूरी।।३

सबको मत का मोल बताएँ।
वोट डालने  हम सब जाएँ।।
चाहे हो कैसी मजबूरी।
वोट डालना बहुत जरूरी।।४

हम ही भारत भाग्य विधाता।
लोकतंत्र के हम मतदाता।
अपने मत का मान बढ़ाएँ।
वोट डालने सब जन जाएँ।।५
               •●●●●•
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा, ३०३३२६
दौसा,राजस्थान,9782924479
👀👀👀👀👀👀👀

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान