मतदान अधिकार
🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻
........................................बाबूलालशर्मा
. *मतदान-अधिकार*
. *कुण्डलिया*
. 👀👀
भारत के संविधान में,दिए मूल अधिकार।
मानवता हक में रहे, लोकतन्त्र सरकार।
लोकतंत्र सरकार, लोक से निर्मित होती।
भूलो मत कर्तव्य, कर्म ही सच्चे मोती।
कहे लाल कविराय, अकर्मी पाते गारत।
मिला वोट अधिकार,बनाओ अपना भारत।
. 👀👀
दाता ने हमको दिया, जीवन का अधिकार।
जागरूक मतदान से, लोकतंत्र साकार।
लोकतंत्र साकार, समझ अब मत की कीमत।
सोच समझ मतदान दिखाओ अपनी हिम्मत।
कहे लाल कविराय, करे सब भला विधाता।
निभा सतत कर्तव्य, होय जागृत मतदाता।
. 👀👀
✍✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा, दौसा,राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment