तिरंगा
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 *तिरंगा* 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
. ( धनाक्षरी )
. ---------
भारत देश स्वतंत्र, चमन है प्रजातंत्र।
है सबका अरमान, तिरंगा हाथ रहे।
चौकस है सैन्य सखे,सरहदी मान रखे।
करे शत्रु का दलन, तिरंगा साथ रहे।
शासक वर्ग सचेत, हौंसले शत्रुविजेत।
जनतंत्री संविधान, तिरंगा *नाथ* रहे।
देश हित काज सरे, शहीदी नाज करे।
चाहत है ! कफन में, तिरंगा माथ रहे।
. (# नाथ ~..स्वामी)
.. ....👀🌞👀....
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा, दौसा,राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment