श्रीकृष्ण जन्म
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. *दोहा छंद*
. 🌞 *श्रीकृष्ण जन्म* 🌞
. 👀👀✍👀👀
कंस राज में जब बढ़े, पापी अत्याचार।
द्वापर में भगवान ने, लिया कृष्ण अवतार।।
उग्रसेन सुत कंस ने, छीन पिता का राज।
बहिन देवकी पतिसहित,करे कैद बिनकाज।
जन्मत कारागार में, बालक वधे अनेक।
लगता था उस कंस को, काल बाल प्रत्येक।।
भादव रजनी अष्टमी, लिया ईश अवतार।
हरि माया से खुल गए, ताले कारागार।।
वासु देव ले कृष्ण को, चले रात निर्द्वंद।
वर्षा, यमुना बाढ़ सह, पहुँचाए घर नंद।।
नंद यशोदा ने किया, हरि पालन मय गर्व।
मनती है जन्माष्टमी, तबसे घर घर पर्व।।
. 👀👀🌞👀👀
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा, दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment