तिरंगा
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. रोला छंद
.
. 🇮🇳 *तिरंगा* 🇮🇳
मातृभूमि का ताज, आज कश्मीर हमारा।
स्वागत को तैयार, तिरंगा फहरे प्यारा।
केशर घाटी फूल, झील अरु कूल किनारा।
जन गन मंगल गान, करेगा भारत सारा।
. 👀👀👀
देता यह पैगाम , तिरंगा आज वतन का।
रहना सब मिल साथ, भरोसा रखें चमन का।
उपवन का हर फूल,कली हर जन अपना हो।
भारत रहे अखण्ड, सत्य शिव यह सपना हो।
. 👀👀👀
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment