सड़क सुरक्षा

👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
.                *सड़क सुरक्षा*
.                 ( घनाक्षरी )
पंथ आज देश शान,मानवी प्रकाशमान।
विकास गाँव गाँव में, सड़क से जानिये।

आने जाने वाले दुख, चाहते वाहन सुख।
मिलता  सहारे  जिसे, सड़क ही  मानिये।

बाम चाल देख भाल, देख चिह्न संकेतक,
कागजात  साथ  रख, नियमों  को पालिये।

हेलमेट  सिर  धर ,दुपहिया  चलाना  है।
सीट बेल्ट  कार  वाले, जन  पहचानिये।
.                   🦅🦅🦅
लाइसेंस चालक का,परमिट वाहन का।
निर्धारित  टैक्स  भी, जरूरी  चुकाइए।

धीमी चाल रख सदा,ओवरटेक से बचे,
जरूरत को देख के, हाँर्न भी बजाइए।

चौराहे तिराहे जान,बत्तियों की पहचान।
गाड़ी धीमी रोक चाल,रक्षित हो जाइए।

सबकी सुरक्षा साध, अपनी सुरक्षा मान।
मद मे  न  अंध  होय, आम पथ  आइए।
.                    🦅🦅🦅
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा, दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान