दीपावली
🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. *दीपावली*
. (दोहा)
. 👀🌞👀
*दीपक* एक जलाइये, तन माटी का मान।
मन की करिये वर्तिका,ज्योति जलाएँ ज्ञान।।
. 👀🌞👀
*पावन* मन त्यौहार हो, तम को करना भेद।
श्रम करिये कारज सधे, बहे तनों से स्वेद।।
. 👀🌞👀
*वतन* हमारा है सखे, मनुज रहे सम भ्रात।
सबका सुख त्यौहार हो, सद्भावी हो बात।।
. 👀🌞👀
*लीप* पोत अपने भवन, करना शुभ परिवेश।
गली,गाँव से प्रांत फिर,स्वच्छ बने सब देश।।
. 👀🌞👀
शुभ सबको *दीपावली*, फैले ज्ञान प्रकाश।
शुद्ध रहे मन भावना, करिये देश विकास।।
. 👀🌞👀
✍©
बाबू लाल शर्मा,बौहरा
सिकंदरा, दौसा,राजस्थान
🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉🏉
Comments
Post a Comment