प्रार्थना

👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
.        *विधाता छंद*
१२२२  १२२२, १२२२  १२२२
.        *प्रार्थना*
.         ✨✨✨
सुनो ईश्वर यही विनती,
यही अरमान परमात्मा।
मनुजता भाव मुझ में हों,
बनूँ मानव सुजन आत्मा।
.        ✨✨✨
रहूँ पथ सत्य पर चलता,
सदा आतम उजाले हो।
करूँ इंसान की सेवा,
इरादे भी निराले हो।
.       ✨✨✨
गरीबों को सतत ऊँचा,
उठाकर मान दे देना।
यतीमों की करो रक्षा,
भले अरमान दे देना।
.       ✨✨✨
प्रभो संसार की बाधा,
भले मुझको सभी देना।
रखो ऐसी कृपा ईश्वर,
मुझे अपनी शरण लेना।
.       ✨✨✨
सुखों की होड़ में दौड़ूँ,
नहीं मन्शा रखी मैने।
उड़े आकाश में ऐसे,
नहीं चाहे कभी डैने।
.        ✨✨✨
नहीं है मोक्ष का दावा,
विदाई स्वर्ग तैयारी।
महामानव नहीं बनना,
कन्हैया लाल की यारी।
.       ✨✨✨
रखूँ मैं याद मानवता,
समाजी सोच हो मेरी।
रचूँ मैं छंद मानुष हित,
करूँ अर्पण शरण तेरी।
.     ✨✨✨
करूँ मैं देश सेवा में,
समर्पण यह बदन अपना।
प्रभो अरमान इतना सा,
करो पूरा यही सपना।
.     ✨✨✨
यही है प्रार्थना मेरी,
सुनो अर्जी प्रभो मेरी।
नहीं विश्वास दूजे पर,
रही आशा सदा तेरी।
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा, 303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
👀👀👀👀👀👀👀

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान