विज्ञ छंद विज्ञान - छंद ग्रंथ प्रकाशित

हिन्दी साहित्य छंदान्वेषण कार्य में संलग्न श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ द्वारा रचित छंद ग्रंथ ' विज्ञ छंद विज्ञान' प्रकाशित हो रहा है। इस छंद ग्रंथ में 1041 प्रकार के छंद ( 1041 types of Verses) मय छंद विधान व रचना उदाहरण-के कुल 1092 पृष्ठ संख्या में समावेशित है। इस छंद ग्रंथ की गुणवत्ता के आधार पर रचनाकार श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ को कई देशी विदेशी संस्थानों से मानद डाक्ट्रेट मिल चुकी है और कई प्रस्तावित भी हैं। समीक्षक व प्रकाशक श्री संजय कौशिक विज्ञात जी ने बताया कि इस छंद ग्रंथ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में apply किया गया है। छंदान्वेषण व छंद शिक्षण प्रशिक्षण हेतु यह एक विशिष्ट छंद ग्रंथ है। श्रीमती पुष्पा शर्मा 'कुसुम' अजमेर और श्रीमती नीतू ठाकुर 'विदुषी' ने बताया कि हिन्दी साहित्य छंद क्षेत्र में यह एक विशिष्ट, अनूठा और कालजयी ग्रंथ सिद्ध होगा। छंद प्रशिक्षुओं के लिए यह ग्रंथ राम बाण सिद्ध होगा। और छंद जगत में एक संदर्भ ग्रंथ के रूप में प्रतिष्ठित होगा।
इस छंद ग्रंथ में नव छंदान्वेषण अभियान के तहत समकालीन लगभग 50 छंदकारों द्वारा आविष्कृत नवीन छंदों को उन्ही के नाम के अनुसार प्रमाणित रूप में लिखा गया है। प्रकाशक श्री विज्ञात जी ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम से पूर्व अग्रिम booking करने वाले छंदकारों को इस ग्रंथ पर विशेष छूट दी जाएगी। एवं विमोचन कार्यक्रम में शामिल कर सम्मानित किया जाएगा। 
छंदग्रंथ रचनाकार- श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ ( 9782924479 ) को हिंदी साहित्य सेवार्थ इस महनीय कार्य के लिए बहुत प्रशंसा और बधाइयाँ प्राप्त हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान