बिटिया हित

पिरामिड़ विधान---बाबूलालशर्मा
🌹 *बिटिया हित*🌹


बेटी
कृपाण
साथ रख
दुष्ट दलन
तन मन रक्षा
करनी है स्वयं ही।
🐺🐺🐺🐺🐺


नारी
नाजुक
मत रहो
कठोर बनो
कुचल दो रीत
बंधन तोड़ डालो।
🐺🐺🐺🐺🐺

ये
सुनो
बेटियों
पहनलो
लोहे का कड़ा
नाक तोड़ डालो
दुष्कर्मी भेड़ियो की।
🐺🐺🐺🐺🐺

है
वक्त
बदलो
नोंच डालो
छुपे चेहरे
बनवालो अब
बघनखी अंगूठी।
🐺🐺🐺🐺🐺

हे
कृष्ण
बतादो
कहाँ मिले
तुम्हारे जैसा
सुदर्शन चक्र
हम मिटा दें पाप।
🐺🐺🐺🐺🐺

हे
कान्हा
द्रौपदी
जैसी हम
लुट रही है
लाज प्राण दोनो
तू ही बता उपाय।
🐺🐺🐺🐺🐺

ये
पूत
नारी के
ही जाए है
मति हीन है
माँ का अपमान
करते सहते हैं।
🐺🐺🐺🐺🐺

✍✍"©
बाबू लाल शर्मा
सिकन्दरा,दौसा
🌴🌴🌴🌴🌴
"""""""""""""""""""""""""""""""

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान

विज्ञ छंद सागर