आजादी के मायने
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
"""""""""""""""""""""""''""""""""""बाबूलालशर्मा
. 🇮🇳 *आजादी के मायने* 🇮🇳
. ( दोहा-छंद)
1..🌼
आजादी के मायने,नहि निर्बन्धन शोध।
कर्तव्यों का भार है, अधिकारों का बोध।।
2..🌼
मन मानी मानो मती, स्वतंत्रता के भाव।
जिम्मेदारी बहुत है,करिए सहज स्वभाव।।
3..🌼
भोजन पोषण वस्त्र तो, मिले भवन के संग।
शिक्षा सेहत चिकित्सा, हर सामाजिक अंग।।
4..🌼
आजादी मानो तभी, हो नारी का मान।
शिक्षित बेटी अभय हो,फले खूब अरमान।।
5..🌼
आजादी कहते उसे,करे किसानी मान।
धरा पूत संतुष्ट हो, पेट भरे इंसान।।
6..🌼
आजादी हम मानले, प्रभुसत्ता सरकार।
संविधान सेना सहित,संसद के अधिकार।।
7..🌼
आजादी के मायने, जय जवान की शान।
रक्षा खातिर देश की, हो सैनिक का मान।।
8..🌼
आजादी तब ही भली,खुशी रहे मजदूर।
रोजी रोटी के लिए, कोइ न हो मजबूर।।
9..🌼
आजादी समझें तभी,अवसर मिले समान।
भले लोग थामें रहें, भलेहिं देश कमान।।
10..🌼
आजादी के फेर में, बढ़े नहीं अपराध।
दंड कठोर विधान हो,सुजन स्नेह आराध।।
11..🌼
आजादी मेरी यही, करूँ कर्म दिन रात।
सबके संगत मन रहे,मन से मन हो बात।।
12..🌼
आजादी का अर्थ है, कट्टरता नहि धर्म।
सनातनी संस्कार है, सभी करें सतकर्म।।
13..🌼
जाति धर्म झगड़े नहीं,नहिं सामाजिक भेद।
आजादी के हित बहे ,सबके रक्त व स्वेद।।
14..🌼
भ्रष्टाचार दूर रहे , शासन या सरकार।
आजादी लगती तभी, सदाचार संस्कार।।
15..🌼
चोरी चुगली हो नहीं, लूटपाट नहि काम।
दीखे आजादी तभी, भले भलाई राम।।
16..🌼
गुरुजन माता पिता का,होय सदा सनमान।
आजादी संतान की, भली लगे यों जान।।
17..🌼
लोकतंत्र हो देश में, जन प्रिय हो सरकार।
आजादी तब ही भली,जनमत का सतकार।।
18..🌼
देश विदेशी पर्यटन, सुखमय शुभ सद्भाव।
आजादी सबको मिले, पंथ उपास चुनाव।।
19..🌼
बच्चों को शिक्षा मिले,बाद मिले रुजगार।
बेटी बेटा सम रहे , आजादी उदगार।।
20..🌼
क्षेत्र और भाषा नहीं, संस्कृति हो आधार।
अनेकता में एकता , आजादी दरकार।।
21..🌼
आजादी सु विकास की,मानव और समाज।
देश विकासे सर्व जन, फिर मानवता साज।।
🌼🇮🇳🌼
✍🙏©
RJ-1100/2018
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा , दौसा , राज.
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
""""'""''''""""""""""आजादी"""""""""""""""""""'
Comments
Post a Comment