गणेश वंदन

🐇🐇🐇🐇🐇🐇
~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
धनुष पिरामिड़
.        🐇 *गणेश वंदन*🐇
हे
गौरी
नंदन
गणराज
विघ्न मिटाओ
हृदय  विराजो
सभी सुधारो काज
सुख कर्ता हैं आप
ज्ञान के दाता हैं
शिव तनय
गणपति
पार्वती
माता
है
🙏🐭🐭🐭🐭🐭

हे
देव
गणेश
लम्बोदर
शंकर सुत
मिटा मम क्लेश
विशाल गज वेष
तुम  प्रथम पूज्य
वंदन  तुम्हारा
मोदक पाओ
आशीर्वाद
अशेष
देना
है
🙏🐭🐭🐭🐭🐭

हे
प्रिय
गणेश
गजानन
विनायकम्
बल बुद्धि दाता
प्रथम पूज्य तुम
धूम्रवर्णी देव
हे एकदंत
प्रिय मम
नंदन
गौरी
के
🙏🐭🐭🐭🐭🐭

वे
देव
समस्त
प्रथमतः
तुम्हे पूजते
हर शुभ कार्य
आया ही करो प्रभु
भक्त की लाज रखो
न आए विघ्न भी
हे  विघ्नहर्ता
सर्वदाता
संकट
हर
ले
🙏🐭🐭🐭🐭🐭

मै
तुम्हे
मनाऊँ
वकृतुण्ड
शिव दुलारे
कृपा ही रखना
पार्वती पुत्र प्यारे
सर्व आराध्य हमारे
मूषक सवार
मोदक प्रिय
गणराज
दुलारे
आओ
तो
🙏🐭🐭🐭🐭🐭

✍🙏©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकन्दरा,303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
🐇🐇🐇🐇🐇🐇
~~~~~~~~~~~~~

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान

विज्ञ छंद सागर