पर्यावरण पच्चीसी
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. 💫 *पर्यावरण पच्चीसी* 💫
1.💫
पर्यावरण सुधारिये,सब मिल कर मनुजात।
वरना सबको ही मिले, तन मन के आघात।।
2.💫
पर्यावरण शुद्ध रहे, तन मन और विचार।
सत संयम प्राणी जगत,बरते सद आचार।।
3.💫
पेड़ धरा पर खूब हो, पर्यावरण प्रचार।
नदी नाँव ज्यूँ ही रहे,प्राकृत मनु आधार।।
4.💫
पर्यावरण की सोच लें, पेड लगे घर बार।
बिना पेड़ सूनी धरा ,जंगल देहरि द्वार।।
5.💫
धानी चूनर धरा की, पर्यावरण बखान।
तभी ईश मंदिर भले, तभी भलेहि अजान।।
6.💫
पैट्रोइल बढ़ती खपत,बिजली खपती और।
जलि कोयले रसायनी, पर्यावरण न ठौर।।
7.💫
जल जंगल सीमित हुये, कंक्रीटन के जाल।
जंगम जीव जगत में, पर्यावरण निढाल।।
8.💫
जनसंख्या नित बढ़ रही,संसाधन कम जोरि।
अतिदोहन की वजह से, पर्यावरण मरोरि।।
9.💫
अतिदोहन,जल का हुये,जल स्तर घटताजाय
पर्यावरण हानि हुवे, कहीं बाढ़ आ जाय।।
10.💫
वर्षा की असमानता, पिछड़े खेत किसान।
पर्यावरण दूषित हो, पथ भटके इंसान।।
11.💫
बांध बनाकर सरित को,रोक बहाव अपार।
संकट पर्यावरण के, आमंत्रित करि यार।।
12.💫
तापमान धरती बढ़े ,बर्फ पिघलती जाय।
खतरे पर्यावरण है, जल सागर बढ़ि आय।।
13.💫
जीव जन्तु जंगली विकल,वनस्पति भी जान।
पर्यावरणी चेतना , अब तो नर पहचान।।
14..💫
नीम बबूली पीपली, बरगद शीशम आम।
दो तरफा हित लाभ है ,पर्यावरण मुकाम।।
15..💫
हाथी शेर हिरण सब, है जंगल की शान।
पर्यावरणी संतुलन, मान सके तो मान।।
16..💫
रेगिस्तानी जहाज है, राजस्थानी ऊँट।
पर्यावरणी जीव है, मिटता चारो कूँट।।
17..💫
खतरनाक गैसे हुई, त्रासदि तब भोपाल।
अब तक जहरीला असर,पर्यावरण बिहाल।।
18.💫
पेड़ लगालें हम सभी, सौ सौ अपने हाथ।
पर्यावरण रक्षक बन, रहें प्रकृति साथ।।
19..💫
पालन पोषण पेड़ का, करिए पूत समान।
पर्यावरण मीत बने, पेड़ पूत अरमान।।
20.💫
गौ सेवा गोरस मिले, पंचगव्य भी साथ।
पर्यावरण सुधार हो, पुण्य हाथ के हाथ।।
21..💫
धरा सुरक्षा राखिए , पर्यावरण प्रचार।
प्राकृत जीवन वनस्पति,रखिए सभी प्रकार।।
22.💫
संगत पर्यावरण हो, जीव और निरजीव।
पपिहा,कोयल मोर भी, सभी पुकारे पीव।।
23.💫
हर घर में बगिया खिले,शुद्ध आचरण धार।
पर्यावरण बचा रहे, तब ही जीवन सार।।
24..💫
खान पान ईमान हो,सतगुण सत आचार।
पर्यावरणी सोच हो , होवे बेड़ा पार।।
25..💫
सड़क शहर विकास में,मतकर वृक्ष विनाश।
दुगने पेड़ लगाइये, पर्यावरण प्रकाश।।
💫💫💫💫💫💫
सादर🙏
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकन्दरा,दौसा,राज.
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
""""""""""""'''"""""""""""""""'"""""""""""""""""""""
Comments
Post a Comment