शिक्षक दिवस
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
दोहा~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. 💫 *शिक्षक दिवस*💫
1..💫💫
शिक्षक का आदर करो,गुरुजन पूजित होय।
प्रथम गुरु माता कहें, पितु भी गुरुपद जोय।।
2..💫💫
जो हमको शिक्षा दिये, शिक्षक गुरु समान।
उनको ही सादर नमों,तजि माया आभिमान।
3..💫💫
शिक्षा सतत अभ्यास है,जीवन भर चलि हेत।
जिनसे कुछ सीखें गुरू,परिजन प्रिये समेत।।
4..💫💫
गुरू ब्रह्मा महेश से, गुरू विष्णु सम पूज।
साँचे गुरु बिरले मिले, जैसे चंदा दूज ।।
5..💫💫
गुरु जीवन संसार है, जीवन का सत सार।
मातु पिता तीजे गुरू,इन पर गुरुतम भार।।
6..💫💫
राधाकृष्णन जयन्ती,शिक्षक दिवस मनाय।
धन्य भाग ऐसे पुरुष, कभी धरा पर आय।।
7..💫💫
उप पद पहले राष्ट्रपति, बने हमारे देश।
राष्ट्रपती दूजे हुए , शिक्षा के परिवेश।।
8..💫💫
शिक्षक निर्माता कहे,देश व शिष्य सुजान।
इनके ही सम्मान सें ,मिले हमें अरमान।।
9..💫💫
रीढ समाज की होत हैं,शिक्षक,और किसान।
जय जवान के साथ ही, बोलो जय विज्ञान।।
10..💫💫
सबके निर्माता गुरू ,राजा रंक जहान।
चेले भी शक्कर हुए, गुरु भी हुए महान।।
11..💫💫
प्रभु से पहले गुरु मने,हरि की रीत बताय।
शरमा बाबू लाल तो, गुरु को शीश नवाय।।
🌹💫🌹💫🌹💫
सादर✍
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा, दौसा,(राज.)
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Comments
Post a Comment