सोच समझ मतदान

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
.            *सोच समझ मतदान*
.                    दोहा-छंद

1.💫💫
मत की ताकत है बड़ी,समझ लेय मन माय।
एक  वोट  से  हार  हो , उनसे  पूछो  जाय।।
2.💫💫
ईंट एक से एक जुड़,बने महल आकार।
एक एक मत से बने ,प्रजातंत्र सरकार।।
3.💫💫
भावुकता में मत करो ,कभी यार मतदान।
बिना विचारे फैसला ,होती खुद  की हान।।
4.💫💫
उंगली पर स्याही लगे, यही वोट पहचान।
वरना मुँह कालिख लगे,खोटे ग्रहे समान।।
5.💫💫
सावचेत होजा सखे, औरों को  दे सीख।
मत देना अधिकार है,वोट नहीं है भीख।।
6.💫💫
दल के  बंधन में पड़े, अनचाहे  हो लोग।
अपना मत न दीजिये, कर नोटा संजोग।।
7.💫💫
बड़े छोट नेता बनेे,मतदाता की आस।
बुरे कभी न वोट दें,बने गले की फाँस।।
8.💫💫
वादे करे लुभावने,फिर पाछे नहि आय।
उनको वोट न दीजिए,भेजो धूल चटाय।।
9.💫💫
वोट हमारा कीमती,सोच समझ कर देय।
दौर चुनावी  है यहाँ, भल नेता  चुन लेय।।
10.💫💫
ठीक परख मतदान कर,अंतर्मन समुझाय।
एक बार की चूक से, पाँच साल  पछताय।।
.              💫💫💫💫💫
✍🙏©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा, दौसा,(राज.)
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान

विज्ञ छंद सागर