बेटी

👧🏻👧🏻👧🏻👧🏻👧🏻👧🏻👧🏻
~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
*लावणी छंद*:-16,14 पर यति
दो पंक्तियाँ समतुकांत
(अंत में लघु गुरु बंधन नहीं)
.         👩‍🌾 *बेटी* 👩‍🌾
.               👩🏻👩🏻
बेटी है अनमोल धरा पर,
उत्तम अनुपम  सौगातें।
सृष्टि नियंता मात् पुरुष की,
ईश जनम जिससे पाते।
🙋🏻🙋🏻
बेटी से घर आँगन खिलता,
परिजन प्रियजन सब हित में।
इनका भी सम्मान करें ये
जीवन बाती परहित में।
🙋🏻🙋🏻
बेटी सबकी रहे लाड़ली,
सबको वह दुलराती है।
ईश भजन सी शुद्ध दुआएँ,
माँ बनकर सहलाती हैं।
🙋🏻🙋🏻
बेटी तो वरदान ईश का ,
जो दुख सुख को भी साधे।
बहिन बने तो आशीषों से,
रक्ष सूत बंधन बाँधे।
🙋🏻🙋🏻
मात पिता घर रोशन करती,
पिय घर जाकर उजियाली।
मकानात को घर कर देती,
घर लक्ष्मी ज्यों दीवाली।
🤷‍♀🤷‍♀
बेटी जिनके घर ना जन्मे,
लगे भूतहा वह तो घर।
जिस घर बेटी चिड़िया चहके,
उस घर में काहे का डर।
🤷‍♀🤷‍♀
मर्यादा बेटी से निभती,
बहु बनती है लाड़ो जब।
रीत प्रीत के किस्से कहती,
नानी दादी बनती तब।
🤷‍♀🤷‍♀
दुर्गा सी रण चण्डी बनती,
मातृभूमि की रक्षा को।
कौन भूलता भारत भू पर,
रानी झाँसी,इन्द्रा को।
🙋🏻🙋🏻
करे कल्पना अंतरिक्ष की,
सच में सुता कल्पना थी।
पेड़ के बदले शीश कटाए,
उनके संग अमृता थी।
🤷‍♀🤷‍♀
सिय सावित्री राधा मीरा,
रजिया पद्मा याद करो।
अनुराधा व लता के गीतों,
संगत भी आह्लाद भरो।
🤷‍♀🤷‍♀
शिक्षा और चिकित्सा देखो,
पीछे कब ये रहती हैं।
दिल दूखे तब पूछूँ सबसे,
अनाचार क्यों सहती है।
🤷‍♀🤷‍♀
जग जननी को गर्भ मारते,
हम ही तो सब दोषी हैं।
नारिशक्ति को जो अपमाने,
पूर्वाग्रह संपोषी है।
🤷‍♀🤷‍♀
बेटी का सम्मान करें हम,
नारि शक्ति को सनमाने।
विविध रूप संपोषे इनके,
सुता शक्ति को पहचाने।
🤷‍♀🤷‍♀
इनको बस इनका हक चाहे,
लाड़ प्यार अकसर दे दो।
आसमान छू लेंगी तय है,
बेटे ज्यों अवसर दे दो।
🤷‍♀🙋🏻🤷‍♀🙋🏻🤷‍♀🙋🏻

✍✍🙏©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा,303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
💥💥💥💥💥💥💥

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान

विज्ञ छंद सागर