जीत जीत अपनी तय हो
👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. *प्रमिताक्षरा छंद*
. 12 वर्ण
सगण जगण सगण सगण
११२ १२१ ११२ ११२
*जीत जीत अपनी तय हो*
प्रभु का जिसे भजन है करना।
मन को सदा सरल ही रखना।
हर भारतीय जन है अपने।
अब सिद्ध होय सब के सपने।
जननी धरा वतन नाज करें।
हम मानवीय परिताप हरे।
अरमान वीर बलिदान करे।
भगवान धीर मम मान धरे।
रथवान कृष्ण जब गीत कहे।
मन मान पार्थ तब युद्ध सहे।
नदियाँ तरे सतत वैतरनी।
हमको उन्हे सजल है रखनी।
परिणाम मान परखे रहना।
अनजान राह तकते सहना।
हरकाज सिद्ध हित मानवता।
कर युद्ध वीर हत दानवता।
अपना महान यह भारत हो।
हर दुष्ट नीच पर लानत हो।
हम कर्म वीर कहलाय सखे।
अब रीत प्रीत हर मान रखें।
लिख गीत छंद हित मानव के।
शुभ सूत्र धार बन आनव के।
डर देख हीन मत तू बनना।
मन मीत देख जगते सपना।
जग जीत वीर बनना तुमको।
फिर धीर वीर बढ़ना हमको।
जय बोल बोल अपनी जय हो।
जग जीत जीत अपनी तय हो।
. 👀👀
✍©
बाबू लाल शर्मा , "बौहरा"
सिकंदरा, 303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment