मेरा भारत

👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
.   *मत्तमयूर छंद* : १३ वर्णीय
मगण,तगण,यगण,सगण, गुरु
विधान-२२२ २२१ १२२ ११२ २
.                  ----
.            *मेरा भारत*
.                  ------
मेरी प्यारी भारत माँ की जय बोेलो।
दीवानों का देश  स्वयं के मन तोलो।
आजादी का  दौर अनूठा मत भूलो।
हिन्दुस्तानी  वीर शहीदी  मन झूलो।

फैलाते जो रोग जिहादी विष धीमा।
आतंकी घातें  चल रोकें अब सीमा।
मेरा प्यारा भारत  होगा जग जीता।
आएगा वो  दौर पुराना  अब बीता।

सीमाओ का रक्षण  सेना पर छोड़ो।
गद्दारों को छाँट सभी का मुँह तोड़ो।
ईमानी  हो  बात  हमारी सुन  लेना।
देंगे  साथी  जान  हमारी कह  देना।

माताओं  के  पूत  शहीदी वर  लेते।
इंसानी  जज्बात  वही तो  सिर देते।
देशों  में  संग्राम नही  हो सुन  लेना।
संस्कारों का नाश नहीं हो कह देना।

धर्मो की  दीवार न यारों  हम  माने।
ऊँची  होवे  सोच हमारी  हम जाने।
हैवानी संहार  सको तो  जय बोलो।
इंसानों को तार सको तो मन तोलो।
.                 👀👀
✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा 303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
👀👀👀👀👀👀👀

Comments

Popular posts from this blog

सुख,सुखी सवैया

गगनांगना छंद विधान

विज्ञ छंद सागर