Posts

Showing posts with the label महा गीत

हल्दीघाटी: एकलिंग दीवान....

🦢🦢🦢🦢🦢🦢🦢🦢🦢 ~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा *विज्ञ* 👁 *हल्दीघाटी:* 👁 *एकलिंग दीवान.....* .     .🌹 *गीत* 🌹 .             👀👀 मन करता है गीत लिखूँ मैं, एक लिंग  दीवाने पर। मातृ भूमि के रक्षक राणा, मेवाड़ी  परवाने पर।।✍ १ चित्रांगद का दुर्ग लिखूँ जब, मौर्यवंश नि: सार  हुआ। मेदपाट की पावन भू पर, बप्पा का अवतार हुआ। कीर्ति वंश बप्पा रावल के,  मेवाड़ी  पैमाने पर। मन करता है गीत लिखूँ मैं, एक लिंग दीवाने पर।।✍ २ अंश वंश बप्पा रावल का , सदियों प्रीत रीति निभती। रतनसिंह तक रावल शाखा, शान मान हित तन जगती। पद्मा-जौहर, खिलजी- धोखा, घन गोरा  मस्ताने पर,। मन करता है गीत लिखूँ मैं,  एक लिंग दीवाने पर।।✍ ३. सीसोदे हम्मीर गरजते, क्षेत्रपाल-लाखा- दानी। मोकल - कुम्भा - चाचा - मेरा, फिर ऊदा की हैवानी। कला, ग्रंथ निर्माण नवेले, विजय थंभ बनवाने पर, मन करता है गीत लिखूँ मैं, एकलिंग दीवाने पर।।✍ ४. अस्सीे घाव लिखूँ साँगा के, युद्धों के घमसान बड़े। मीरा की हरि प्रीत लिखूँ फिर,   वृन्दावन  भगवान खड़े।। बनवीरी...