गुरु पच्चीसी
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼 दोहा~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा . गुरु पच्चीसी . 💫 *गुरु पूनम*💫 1..💫💫 शिक्षक का आदर करो, गुरुजन पूजित होय। प्रथमा गुरु माता कहें, पितु भी गुरुपद जोय।। 2..💫💫 जो हमको शिक्षा दिये, शिक्षक गुरु सम मान। उनको है सादर नमन, तज माया आभिमान। 3..💫💫 शिक्षा सत अभ्यास है, जीवन भर कर हेत। जिनसे सीखें गुरु वही, परिजन प्रिये समेत।। 4..💫💫 गुरु ब्रह्मादि महेश से, गुरु विष्णो सम पूज। साँचे गुरु बिरले मिले, जैसे चंदा दूज ।। 5..💫💫 गुरु जीवन संसार है, जीवन का सत सार। मातु पिता गुरु तीसरे, इन पर गुरुतम भार।। 6..💫💫 राधाकृष्णन जयन्ती, शिक्षक दिव उपलक्ष्य। धन्य भाग ऐसे पुरुष, कभी धरा पर दृश्य।। 7..💫💫 उप पद पहले राष्ट्रपति, बने हमारे देश। महामहिम दूजे हुए , शिक्षा के परिवेश।। 8..💫💫 शिक्षक निर्माता कहे, देश व शिष्य सुजान। इनके ही सम्मान सें ,मिले हमें अरमान।। 9..💫💫 रीढ समाजी हैं...