Posts

Showing posts with the label बौहरा

विज्ञ छंद विज्ञान - छंद ग्रंथ प्रकाशित

हिन्दी साहित्य छंदान्वेषण कार्य में संलग्न श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ द्वारा रचित छंद ग्रंथ ' विज्ञ छंद विज्ञान' प्रकाशित हो रहा है। इस छंद ग्रंथ में 1041 प्रकार के छंद ( 1041 types of Verses) मय छंद विधान व रचना उदाहरण-के कुल 1092 पृष्ठ संख्या में समावेशित है। इस छंद ग्रंथ की गुणवत्ता के आधार पर रचनाकार श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ को कई देशी विदेशी संस्थानों से मानद डाक्ट्रेट मिल चुकी है और कई प्रस्तावित भी हैं। समीक्षक व प्रकाशक श्री संजय कौशिक विज्ञात जी ने बताया कि इस छंद ग्रंथ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में apply किया गया है। छंदान्वेषण व छंद शिक्षण प्रशिक्षण हेतु यह एक विशिष्ट छंद ग्रंथ है। श्रीमती पुष्पा शर्मा 'कुसुम' अजमेर और श्रीमती नीतू ठाकुर 'विदुषी' ने बताया कि हिन्दी साहित्य छंद क्षेत्र में यह एक विशिष्ट, अनूठा और कालजयी ग्रंथ सिद्ध होगा। छंद प्रशिक्षुओं के लिए यह ग्रंथ राम बाण सिद्ध होगा। और छंद जगत में एक संदर्भ ग्रंथ के रूप में प्रतिष्ठित होगा। इस छंद ग्रंथ में नव छंदान्वेषण अभियान के तहत समकालीन लगभग 50 छंदकारों द्वारा आविष्कृत ...

' विज्ञ' छन्द विज्ञान' ( छन्द ग्रन्थ)

.                    - :  'विज्ञ' छन्द विज्ञान' : - .                ------------  छन्द ग्रन्थ -------------- बाबू लाल शर्मा, बौहरा, 'विज्ञ'  सिकंदरा, दौसा, राजस्थान के द्वारा रचित और श्री संजय कौशिक 'विज्ञात' जी, समालखा, पानीपत, हरियाणा द्वारा समीक्षित यह 'छन्द ग्रन्थ' छन्दशाला के समकालीन छंदकारों द्वारा परीक्षित एवं अनुमोदित ग्रन्थ है जो सन् २०२४ में प्रकाशित हो रहा है। यह छन्द ग्रंथ लगभग १००० + पृष्ठों का है, इसमें ९०० से अधिक प्रकार के विविध छन्द मय विधान, मात्रा, गण, वर्ण, यति, गति, मापनी सहित उदाहरणार्थ सम्पूर्ण रचना के लिखे गये हैं। आपको प्रत्येक पृष्ठ पर मात्रा या वर्ण क्रमानुसार व्यवस्थित एक नया छंद मिलेगा। मात्रिक छंद, वर्णिक छंद, सवैया, उपजाति सवैये, घनाक्षरी, पिरामिड, धनुष पिरामिड़, ताँका, सेदोका, हाइकु, सायली, माहिया, कह मुकरी, गीत, नवगीत, गीतिका, सजल, गजल, मुक्तक, रुबाई, सहित हिन्दी भाषा साहित्य के समस्त सनातनी छंद, नव अन्वेषित छंद, समस्त साहित्यिक विधाएँ एक साथ मय विधा...