मदहोंश
🌹🌹🌹🌹🌹
"""""''''''''''''"बाबलालशर्मा
*मदहोंश*
(सायली छंद विधान)
हमारे
नेता अभिनेता
सत्ता और धन
में रहते
मदहोंश।💧
मदहोंशी
में अफसर
पद और धन
का करते
दुरुपयोग।💧
मदहोंश
माता पिता
नहीं रखते खयाल
बेटे बनते
अनाचारी।💧
मदहोंश
सत्ता दल
देश को घातक
जनता रहती
रामभरोसे।💧
मदहोंश
नशाखोर भेड़िये
बन जाते आदमखोर
सुरक्षित कहाँ
मातृशक्ति।💧
मदहोंश
बिगड़ैल औलाद
नहीं जानती संस्कार
काम पिपासु
नरपिशाच।💧
मदहोंश
शासन सरकार
जलसों का आयोजन
आस्तीनी सर्प
लपलपाते।💧
मदहोंशी
मिटाओ जागो
सम पालन करो
बेटे बेटियां
सुजान।💧
मदहोंश
हर कोई
पद धन बल
जाति धर्म
अभिमानी।💧
मदहोंश
धर्म गुरु
गलती नहीं मानते
अपने पंथ
दुराचार।💧
मदहोंश
जातीय नेता
वोट बटोरने हित
भड़काते दंगे
हिंसा।💧
मदहोंश
आम जन
भूलते चुनाव में
जीत जाते
नालायक।💧
💧💧
✍©
बाबू लाल शर्मा 'बौहरा' सिकन्दरा
दौसा,राजस्थान 9782924479
🐚🐚🐚🐚🐚🐚
"""""'"""""""""""""""""""""
Comments
Post a Comment