पर्यावरण पच्चीसी
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱
"""""""""""""""''"""'"'""बाबूलालशर्मा
🌹 *पर्यावरण पच्चीसी* 🌹
1.🌾
*पर्यावरणहिं* मान सब,धरा और असमान।
धरती के चारो दिशा, बने बनाव अमान।।
2.🌾
पंच तत्व *पर्यावरण*,क्षिति जल गगन समीर।
पावक मय संसार सब ,समझे सोई धीर।।
3.🌾
जीवन धन *पर्यावरण* पेड़ और सब वन्य।
जंगल बिन मंगल नहीं, मानव हो कर्मन्य।।
4.🌾
स्वच्छ रहे *पर्यावरण* तभी सिरजते प्रान।
सजग होय रक्षा करो, समझें सभी अजान।।
5.🌾
*पर्यावरण* बचाव के,करले सोच विचार।
घर मैदान व खेत में, रोपे पेड़ हजार।।
6.🌾
*पर्यावरण* संरक्षण , प्राण सजाने आप।
प्रकृति का सम्मान कर, तभी मिटें संताप।।
7.🌾
पैमाना *पर्यावरण* ,जल थल मय असमान।
पेड़ लगा पालो सदा , मानो तनय समान।।
8.🌾
बचा सके ये पेड़ जो , शीश कटे भी लाभ।
अपनी रीत सनातनी, *पर्यावरण* की आभ।।
9.🌾
वट सावित्री अराधना,पीपल तनय पचास।
जीवन दीर्घ अवधि रहे, *पर्यावरण* प्रभास।।
10.🌾
आँक्सीजन भर जोर दे,पीपल देव निवास।
*पर्यावरण* मीत बने , पंछी बैठे आस।।
11.🌾
नीम निबोली निरामया,नित्य नियम निरहार।
*पर्यावरण* रखे दवा, करती जीवन पार।।
12.🌾
जीवन रेखा खेजड़ी , सींगर पत्ते छाँव।
*पर्यावरण* अड़ी रहे,खेत मेड़ अरु गाँव।।
13.🌾
आम राज फल होत है,सद्छाँया दातार।
*पर्यावरण* संग जमे, पंछी बाग बहार।।
14.🌾
अडिग पेड़ है रोहिड़ा,काष्ठ पात उपयोग।
*पर्यावरण* रक्षा करे, मनहर सत संयोग।
15🌾
शीशम शीतल श्याम सी,छतरी छाँया छान।
*पर्यावरण* प्रण पाले,सजग सन्त सम शान।।
16.🌾
खाँसी मिठहारी गुणी ,जम्बउ जंग अजीर्ण।
*पर्यावरण* संग दवा, मानव के ज्वर-जीर्ण।।
17.🌾
तरुवर मीत बनाइये,सच्ची संगत प्रीत।
*पर्यावरणी* नेह की , रहो निभाते रीत।।
18.🌾
गौरव पालन में भरा, मिष्ठ भाव हरियाल।
पेड़ समादर तात के, *पर्यावरण* बहाल।।
19.🌾
छाँया भली जवान की,आते फल फिर मीत।
पिक तोते चिड़िया कहे, *पर्यावरणक* गीत।
20,🌾
जल का सदउपयोग हो,रखें स्वच्छजलस्रोत
पर्यावरण बचाव कर,रखलो जीवन ज्योति।।
21.🌾
कठिन जरापन में रहे,एकाकी से लोग।
*पर्यावरण* प्रेम बने,तब उत्तम संजोग।।
22.🌾
मन के भाव,प्रबल सखे,किसे कहोगे पीड़।
*पर्यावरण* वृक्ष बिना, कहाँ बया का नीड़।।
23.🌾
पेड़ों में जीयें मरें ,जलना जिसके संग।
*पर्यावरण* व पेड़ ही,जंगम जीवन जंग।।
24 .🌾
कार्बन की बढ़ती हवा , कर्म मानवीय पीर।
*पर्यावरण* मलीन है ,क्योंकर बरषहि नीर।।
25.🌾
जलमलीन संगत धरा,कचरा प्लास्टिक भार।
*पर्यावरण* विचारिए , गँदले नदी कगार।।
🌹🌹
✍©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
वरिष्ठ अध्यापक
नि. सिकन्दरा 303326
दौसा, राजस्थान
शिक्षा......M.A.,B.ED.
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
""""'''''"""""""""एका"""""""""""""""""""""""""""""
Comments
Post a Comment