ख्वाहिशें
🐇🐇🐇🐇🐇🐇
~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. 🌹 *ख्वाहिशें*🌹
. 💫💫
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है,
सीना ताने जो अड़े है, वही बहुत कमजोर हैं।
आज जो बनते फिरे है,वे शाह पक्के चोर हैं,
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
💫💫💫💫💫
ख्वाहिशें सैनिक को पूछो, जो बड़ा बेजार है,
जूझ सीमा पर रहा, जहाँ मौत का बाजार है।
राज के आदेश बिन ही, वह निरा कमजोर है,
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
💫💫💫💫💫
ख्वाहिशें कृषकों से पूछो,स्वप्न सुनहलें चूर हैं
जय किसान के नारे गाते, कर देते मशहूर है।
नंग बदन अन्नदाता है,अंतःकरण कमजोर है,
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
💫💫💫💫💫
ख्वाहिशें बच्चों से पूछो,छिनगयेबचपनकभी,
रोजगार के सपने देखें,लगे न पूरे होत कभी।
आरक्षण है भूल भुलैया,बेकामियाँ घनघोर है,
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
💫💫💫💫💫
ख्वाहिशें गुरुजन से पूछो,मान व सम्मान की,
संततिहित जे समर्पित,मगर मनअरमान की।
मन आत्माएँ जीर्ण होते,व्याधियाँ पुर जोर है,
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
💫💫💫💫💫
ख्वाहिशें जनता से पूछो,वोटदेनेकी जलालत,
चोर सीना जोर होते,मँहगाई हो गई कयामत।
देशहित जो ये चुनते, सब भ्रष्ट रिश्वत खोर हैं,
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
💫💫💫💫💫
ख्वाहिशें बिटिया से पूछो,जन्म लगते भार है,
हर कदम बंदिशे बंधन, खतरे जीवन सार है।
अगले जन्म बेटी न कीजै,हरजहाँ यह शोर है
ख्वाहिशें हमसे न पूछो,ख्वाहिशों का जोर है।
. 💫 💫💫💫💫💫
✍🙏©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकंदरा,303326
दौसा,राजस्थान,9782924479
🐪🐪🐪🐪🐪🐪
~~~~~~~~~~~~~
Comments
Post a Comment