मतदाता पच्चीसी

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
.        *मतदाता-पच्चीसी*
.               दोहा-छंद
1.💫
जागरूक होकर करो,मतदाता मतदान।
राजधर्म निर्वाह को, करिये ये शुभदान।।
2.💫
सब कामों को छोड़कर,करना है यह काम।
एक दिवस मतदान का,बाकी दिन आराम।।
3.💫
सही करो  मतदान तो, हो उत्तम सरकार।
मन का प्रत्याशी चुनो,मत दे कर हर बार।।
4.💫
डरो नहीं, झिझको  नहीं, रहे प्रशासन संग।
अच्छा प्रत्याशी चुनो,बन लोकतंत्र के अंग।।
5.💫
अब आलस को त्यागिए,चलो बूथ परआज।
निर्भय हो  मतदान कर,  लोकतंत्र के काज।।
6.💫
मन से जो  मतदान हो ,हो अच्छी  सरकार।
कर चुनाव सरकार का,सुख से जीवन सार।।
7.💫
पहचान  पत्र  साथ ले, जाना  देने  वोट।
आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।।
8.💫
ई.  वी. एम. मशीन  से , करना  है  मतदान।
यह अपना अधिकार है,इसको सब ले जान।।
9.💫
सब को प्रेरित कर चलो,करना है मतदान।
मत के बल सरकार है, लोकतंत्र की शान।।
10.💫
निष्पक्षी मतदान से, हो चुनाव  हर बार।
अच्छे नेता जीतकर, बने भली सरकार।।
11.💫
लोकतंत्र  की रीढ़  हो, मतदाता  भगवान।
तुमसे ही सधते सदा,सब जन के अरमान।।
12.💫
अच्छे लोगों  को चुनो ,बने भली  सरकार।
सबका साथ विकास हो,नव विचार संचार।।
13.💫
सर्व मुख्य अधिकार है, लोकतंत्र  मतदान।
इसका सद उपयोग हो,रहो मती अनजान।।
14.💫
बी.एल.ओ. से बात कर ,नाम सूचना  जान।
साथ रखो पहचान भी,फिर करना मतदान।।
15.💫
झूँठे  झाँसों  से  बचो, अंतर्मन  की मान।
जाति पंथ को भूलकर,करना है मतदान।।
16.💫
सभी प्रलोभन त्याग के,रख मन का ईमान।
अच्छे से अच्छा  चुनें, मन से कर  मतदान।।
17.💫
नागरिकों के काम हो,ऐसी हो सरकार।
सबक सुने नुमाइंदा ,मतदाता  मनुहार।।
18.💫
मूल तत्व मतदान है,लोकतंत्र की शान।
निर्माता  सरकार के ,मतदाता  हैं जान।।
19.💫
वर्ष अठारह आयु हो,लिख सूची मे नाम।
मतदाता  बन नागरिक, वोट देय आराम।।
20.💫
बहु बेटी सब साथ में , मतदाता अधिकार।
सोच समझ मतदान कर,सपने हों साकार।।
21.💫
मत का  सत उपयोग हो ,लोकतंत्र कें माँहि।
हो विकास नित ही नये,देश चमन हो जाँहि।।
22.💫
मत की शक्ति अनूप है, करो  वोट भरपूर।
जाति पाँति लालच बला,इनसे रहकर दूर।।
23.💫
संसद और विधायिका,हैं सब मत के जोर।
जागरूक मतदान हो, सत प्रेरण  पुरजोर।।
24.💫
जनता के सेवक चुनो,कर्मठ और निष्काम्।
मतदाता  भगवान हैं, जब चुनाव हों आम।।
25.💫
बहकावें  में  दे दिया,  तुमने  गर  जो वोट।
पाँच बरस पछताओगे,पड़े हकों पर चोट।।
💫💫
दल दलदल में मत पड़ो,व्यक्ति चुनो महान।
लोकतंत्र  मजबूत हो, हम भी लगें सुजान।।
.              💫💫💫
✍🙏©
बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
वरिष्ठ अध्यापक
निवासी-सिकन्दरा 303326
जिला-दौसा, राज.
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""

Comments

Popular posts from this blog

दोहा छंद विधान

गगनांगना छंद विधान

सुख,सुखी सवैया