दीपावलीः चार दीयों से खुशहाली
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
दीपोत्सव की मंगल कामनाओ के साथ कुछ कोमल भावनाएं है समर्पित है आपको नमन सहित..
*दीपावलीःचार दीयों से खुशहाली*
. 🌹🌹🌹🌹
एक दीप उनका का भी,
रख लेना पूजा की थाली में।🌹
जिनकी सांसे थम गई थी,
भारत माँ की रखवाली में.!!🌹
एक दीये की आशा लेकर,
अन्न दाता भी बैठा है। ।🌹
राज तो पहले रूठ रहा,
अब राम भी जिससे रूठा है।🌹
निर्धन का कोई धर्म न होता,
जाति भी हो बेमानी ।।🌹
एक दीया उनका भी रखकर,
समझो उनकी राम कहानी।।🌹
एक दीप शिक्षा का रखकर,
आखर अलख जगालो तुम।🌹
जगमग होगी दुनिया सारी,
दीपोत्सव खूब मनालो तुम।🌹
चार दीप सब सच्चे मन से,
दीपोत्सव पर रोशन करना।🌹
मन में दृढ़ सकल्प यही हो,
हमें देश हित जीना-मरना।🌹
और दीप भी खूब जलाना,
खुशी मने परिजन के साथ।🌹
खील बताशे लक्ष्मी-पूजन,
गोवर्धन,फिर दूज भी साथ।🌹
🙏🏻🙏🏻दीपावली की
मंगलकामनाओं सहित
🌞 🌞 🌞 🌞
शुभेच्छु,
✍ बाबू लाल शर्मा "बौहरा"
सिकन्दरा
. दौसा,राजस्थान
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
Comments
Post a Comment