होली पर संकल्प
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
~~~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
. 🇮🇳 *होली पर संकल्प लें* 🇮🇳
. दोहा छंद
. 🏉 *१* 🏉
अपने भारत देश में, मने खूब त्यौहार।
लोकतंत्र का पर्व जब, चुने भली सरकार।।
. 🏉 *२*🏉
पर्व सभी देते खुशी, संविधान अधिकार।
वोट अगर डालें सभी, तभी पर्व साकार।।
. 🏉 *३*🏉
होली का संदेश है, करो बुराई दूर।
लोकतंत्र का मान हो, वोट पड़े भरपूर।।
. 🏉 *४*🏉
सबको गले लगा सखे,होली करो हुलास।
जागरूक मतदान है, जनता का विश्वास।।
. 🏉 *५*🏉
होली पर संकल्प लें, करें बुराई त्याग।
सब को देना वोट है, लोकतंत्र की माँग।।
. 🏉 *६*🏉
होली होनी है सखे, जल मत कर बर्बाद।
सोच समझकर वोट दें, तब होली आबाद।।
. 🏉 *७* 🏉
रंग अबीर गुलाल से, खेलो होली खूब।
लोकतंत्र मतदान से, चुन सरकार बखूब।।
. 🏉 *८* 🏉
रंग लगाओ सोच कर, करना है मतदान।
शुभ होली संकल्प लो, करना देश महान।।
. 🏉 *९* 🏉
अवगुण की होली जला,मानवता हित मान।
जनहित में संकल्प से, करना है मतदान।।
. 🏉 *१०* 🏉
होली जलने में सदा, बचा रहे प्रल्हाद।
सत्य राह मतदान से,जनगण मन आल्हाद।।
. 🏉🏉🏉
✍©
बाबू लाल शर्मा, "बौहरा"
सिकंदरा,दौसा,राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
Comments
Post a Comment